{"_id":"609eca5f8ebc3ecc32661c1b","slug":"illegally-operated-swimming-amid-corona-epidemic-sambhal-news-mbd389038165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के बीच अवैध तरीके से संचालित हुआ स्वीमिंग, पुलिस पहुंची, बच्चे भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी के बीच अवैध तरीके से संचालित हुआ स्वीमिंग, पुलिस पहुंची, बच्चे भागे
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी मार्ग स्थित सैफखां सराय के नजदीक अवैध तरीके से स्वीमिंग पुल का संचालन किया गया। इस स्वीमिंग पुल में दर्जनो बच्चे नहाते दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर बच्चे खेत और इधर उधर को भाग गए। पुलिस ने स्वीमिंग पुल को बंद करा दिया।
यह स्वीमिंग पूल ईद के त्योहार पर खोला गया था। इसमें 30 रुपये के हिसाब से एक बच्चे को प्रवेश कराया जा रहा था। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर शासन स्तर से लॉकडाउन लगाया हुआ है। इस लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक है। साथ ही साथ जिले में धारा 144 लागू है। इस अवधि के दौरान पांच से अधिक लोग जमा करने पर कार्रवाई का नियम है।
संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सैफ खां सराय में स्वीमिंग पूल संचालित कर दिया गया। ईद के त्योहार पर लाभ कमाने के लिए ऐसा किया गया। दर्जनों की संख्या में बच्चे नहाते नजर आए। इसी दौरान यूपी 112 पुलिस की गाड़ी पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर बच्चे स्वीमिंग पुल से निकलकर भागने लगे। काफी बच्चे अपने कपड़े छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बच्चों को आराम से जाने के लिए कहा। जिससे कोई हादसा न हो जाए। स्वीमिंग पुल संचालक को बुलाया गया। जब उससे जानकारी ली तो वह संतुष्ट जवाब नहीं दे सका। हालांकि यूपी112 पुलिस ने स्वीमिंग पुल बंद करा दिया। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।