फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal arms factory busted, Pradhan and his son arrested

अवैध शस्त्र की फैक्टरी का भंडाफोड़, प्रधान और उसका बेटा गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted, Pradhan and his son arrested
हयातनगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तमंचा बनाने के आरोपी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। हयातनगर पुलिस ने शनिवार को अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से प्रधान और उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दो बने और एक अधबना तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी तस्लीम हैबतपुर का प्रधान है, जबकि नोमान उसका बेटा है। बताया जा रहा है कि यह बाप-बेटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत हयातनगर थाना पुलिस ने शनिवार को गांव हैबतपुर में सूचना मिलने पर प्रधान के घर के पीछे दबिश दी। दबिश के दौरान मौके से प्रधान तस्लीम और उसका बेटा नौमान पकड़ लिए गए। हयातनगर थाने के इंस्पेक्टर राजेश सोलंकी ने बताया कि दोनों बाप-बेटे अवैध शस्त्रों का निर्माण और मरम्मत करने में लगे हुए थे। दोनों को हिरासत में लेने के बाद मौके से एक तमंचा 12 बोर, एक 315 बोर, एक 315 बोर का अधबना, कारतूस और खोखा के अलावा अवैध शस्त्र निर्माण करने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed