फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If you share obscene and indecent content, you will have to pay a fine of Rs 20 lakh

Sambhal News: अश्लील व अमर्यादित कंटेंट शेयर किया तो देना होगा 20 लाख जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
If you share obscene and indecent content, you will have to pay a fine of Rs 20 lakh
संभल। महक परी और उनकी साथी हिना और आलम जर्रार को असमोली थाना पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। इसके लिए 168 बीएनएस का नोटिस भी तामील करा लिया गया है। अश्लील और अमर्यादित कंटेंट वाली कई वीडियो डिलीट की गई हैं। साथ ही पुलिस ने इंस्टाग्राम और फेसबुक को पत्राचार कर आईडी निलंबित किए जाने का आग्रह किया है। पुलिस का दावा है कि एक वर्ष के लिए निलंबन की कार्रवाई इंटाग्राम और फेसबुक की ओर से की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महक और परी की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद जमानत के समय कोर्ट की ओर से भी अमर्यादित कंटेंट न बनाने और जो आईडी पर है उसको डिलीट करने की शर्तों के आधार पर जमानत मंजूर की थी।
विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने मई 2024 में इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी। शुरुआत में व्यूज नहीं मिले तो दो बार नाम बदला था। जब अमर्यादित कंटेंट बनाना शुरू किया तो व्यूज मिलियन्स में पहुंच गए और फॉलोवर्स की लाइन लग गई। यहीं से इन दोनों बहनों को ऐसा चस्का लगा कि समाज और महिला सम्मान की परवाह किए बिना लगातार अमर्यादित कंटेंट बनाने में लग गईं।
विज्ञापन

इसको देखते हुए अमरोहा निवासी हिना और आलम जर्रार भी जुड़ गए। हिना और आलम जर्रार को भी अमर्यादित कंटेंट शेयर करने से व्यूज भी मिले और फॉलोवर्स भी बढ़ गए। जब गांव में इसका विरोध बढ़ा तो असमोली थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इसी क्रम में अब पाबंद किए जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
महक परी की दूसरी आईडी पर भी हजारों फालोवर्स, हिना को भी लाभ

महक परी की दूसरी आईडी निशा महक के नाम से बनी है। इस आईडी पर भी 18 हजार फॉलोवर्स हैं। महक परी की साथी हिना ने दो आईडी बनाई हैं। इसमें एक आईडी पर डांस का कंटेंट शेयर किया जाता है। जिस पर 1.24 लाख फॉलोवर्स हैं जबकि दूसरी आईडी हिना हॉट के नाम से जो बनी है। उस पर करीब 4.26 लाख फॉलोवर्स हैं। इस आईडी पर महक परी और हिना का अश्लील और अमर्यादित कंटेंट शेयर किया गया है। इसी तरह इन तीनों युवतियों के साथ आलम जर्रार की आईडी पर 82 हजार फॉलोवर्स हैं। इस युवक ने भी महक परी और हिना के साथ बनाए अश्लील और अमर्यादित कंटेंट को शेयर किया है।
00000000000
पुलिस कार्रवाई के बाद बनाया वीडियो, पुलिस ने फिर कसा शिकंजा
महक और परी ने जमानत मिलने के बाद एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कार्रवाई से नहीं डरने और धमकाने जैसे अंदाज में वीडियो शेयर किया। इसमें यह भी कहा कि कार्रवाई के बाद उनका नाम हो गया है। यह वीडियो पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने 168 बीएनएस का नोटिस यह कहते हुए थमा दिया कि जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया गया है।

000000000000
इंटाग्राम और फेसबुक को पत्राचार कर अश्लील और अमर्यादित कंटेंट शेयर करने पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। वीडियो डिलीट भी कराए गए हैं। साथ ही 168 बीएनएस का नोटिस देकर पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। यदि उल्लंघन किया जाता है तो पुलिस कार्रवाई आगे करेगी।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed