{"_id":"58c994934f1c1b741132c041","slug":"if-you-fill-form-you-will-get-5000","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म भरो तो मोदी खाते में देंगे पांच हजार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म भरो तो मोदी खाते में देंगे पांच हजार...
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में पांच हजार रुपये महीने की योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरवाने वाले को घेरे लोग। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालबाज, लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए रोज नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब सरकारी योजना के नाम पर मोहल्ला संभल गेट (बीएमजी इंटर कॉलेज) में महिलाओं से ठगी की गई। यहां दो युवक और एक महिला ने इंडियन वूमेंस राइट्स नाम के संगठन की सदस्यता के फार्म को भरने पर मोदी सरकार की ओर से महिलाओं के खाते में हर महीने 5000 रुपये भेजने का झांसा दिया और 100 से अधिक महिलाओं से 20-20 रुपये ठग लिए गए।
आपाधापी के बीच पहुंचे कुछ लोगों ने पूछताछ की तो आरोपी टूट गए। इस पर हंगामा हो गए, लोगों ने आरोपियों को बंधक बना लिया। हालांकि माफी मांगने और रुपये वापस करने पर मामला शांत हो गया। इससे पहले दो लाख रुपये का झांसा देकर दिल्ली के एक पते पर फार्म मंगाए गए थे। इसको लेकर डाकघरों पर भीड़ उमड़ पड़ी थी।
दरअसल, दो युवक और एक महिला बुधवार को नगर के मोहल्ला संभल गेट (बीएमजी इंटर कॉलेज के सामने) के पास पहुंचे थे। यहां उन्होंने महिलाओं को बताया कि, मोदी सरकार ने नई स्कीम निकाली है। इसमें संस्था का सदस्यता फार्म लेने के बाद हर महिला के खाते में पांच हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
आरोपियों ने लोगों को भरोसे में ले लिया और सरकारी इमदाद के लिए बेकरार महिलाओं में आपाधापी शुरू हो गई। 100 से अधिक महिलाओं ने 20-20 रुपये जमा कर दिए। इस बीच मोहल्ले के ही कुछ लोग पहुंच गए, उन्हें शक हुआ तो पूछताछ की गई।
इस पर आरोपी टूट गए और अपराध कुबूल कर लिया। इधर, साथ आई महिला मौके से खिसक गई, लेकिन खफा लोगों ने आरोपियों को बंधक बना लिया। आरोपियों ने बताया वे छह-सात लोग हैं। इधर, हंगामे के बीच आरोपियों के माफी मांगने और वसूले गए रुपये वापस करने पर लोग शांत हुए।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। बैंक खाते में पांच हजार रुपये भेजे जाने की बात कहकर अवैध वसूली की जा रही थी। हमें पता चला तो हमने पूछताछ की। जिस पर फर्जीवाड़ा की बात सामने आई। असल में ऐसी कोई योजना सरकार की ओर से नहीं चलाई जा रही है। आरोपियों ने माफी मांगी। लोगों से वसूली गई धनराशि वापस दिला दी गई है। -अमन कोली, नगर महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा, चंदौसी।
हमें कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री के नाम से फर्जीवाड़ा करना, लोगों से सरकारी योजनाओं के नाम पर अवैध वसूली करना गंभीर अपराध है। अभियान चलाकर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक, चंदौसी।