फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   if you fill form, you will get 5000

फार्म भरो तो मोदी खाते में देंगे पांच हजार...

Thu, 16 Mar 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 16 Mar 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
if you fill form, you will get 5000
चंदौसी में पांच हजार रुपये महीने की योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरवाने वाले को घेरे लोग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
चालबाज, लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए रोज नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब सरकारी योजना के नाम पर मोहल्ला संभल गेट (बीएमजी इंटर कॉलेज) में महिलाओं से ठगी की गई। यहां दो युवक और एक महिला ने इंडियन वूमेंस राइट्स नाम के संगठन की सदस्यता के फार्म को भरने पर मोदी सरकार की ओर से महिलाओं के खाते में हर महीने 5000 रुपये भेजने का झांसा दिया  और 100 से अधिक महिलाओं से 20-20 रुपये ठग लिए गए। 
विज्ञापन


आपाधापी के बीच पहुंचे कुछ लोगों ने पूछताछ की तो आरोपी टूट गए। इस पर हंगामा हो गए, लोगों ने आरोपियों को बंधक बना लिया। हालांकि माफी मांगने और रुपये वापस करने पर मामला शांत हो गया।  इससे पहले दो लाख रुपये का झांसा देकर दिल्ली के एक पते पर फार्म मंगाए गए थे। इसको लेकर डाकघरों पर भीड़ उमड़ पड़ी थी।
विज्ञापन


दरअसल, दो युवक और एक महिला बुधवार को नगर के मोहल्ला संभल गेट (बीएमजी इंटर कॉलेज के सामने) के पास पहुंचे थे। यहां उन्होंने महिलाओं को बताया कि, मोदी सरकार ने नई स्कीम निकाली है। इसमें संस्था का सदस्यता फार्म लेने के बाद हर महिला के खाते में पांच हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने लोगों को भरोसे में ले लिया और सरकारी इमदाद के लिए बेकरार महिलाओं में आपाधापी शुरू हो गई। 100 से अधिक महिलाओं ने 20-20 रुपये जमा कर दिए। इस बीच मोहल्ले के ही कुछ लोग पहुंच गए, उन्हें  शक हुआ तो पूछताछ की गई। 

इस पर आरोपी टूट गए और अपराध कुबूल कर लिया। इधर, साथ आई महिला मौके से खिसक गई, लेकिन खफा लोगों ने आरोपियों को बंधक बना लिया। आरोपियों ने बताया वे छह-सात लोग हैं। इधर, हंगामे के बीच आरोपियों के माफी मांगने और वसूले गए रुपये वापस करने पर लोग शांत हुए।      

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। बैंक खाते में पांच हजार रुपये भेजे जाने की बात कहकर अवैध वसूली की जा रही थी। हमें पता चला तो हमने पूछताछ की। जिस पर फर्जीवाड़ा की बात सामने आई। असल में ऐसी कोई योजना सरकार की ओर से नहीं चलाई जा रही है। आरोपियों ने माफी मांगी। लोगों से वसूली गई धनराशि वापस दिला दी गई है।   -अमन कोली, नगर महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा, चंदौसी।    

  
हमें कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री के नाम से फर्जीवाड़ा करना, लोगों से सरकारी योजनाओं के नाम पर अवैध वसूली करना गंभीर अपराध है। अभियान चलाकर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  - सुरेंद्र सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक, चंदौसी।       
   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed