फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hungarian border had reached Kharkiv by traveling by train-bus continuously for two days.

दो दिन लगातार ट्रेन-बस का सफर कर खारकीव से पहुंचे थे हंगरी बॉर्डर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hungarian border had reached Kharkiv by traveling by train-bus continuously for two days.
चंदौसी। यूक्रेन के शहर खारकीव में फंसे चंदौसी के छात्र अल फहाद शनिवार को घर पहुंच गए। उन्हें देखकर परिजनों के आंसू छलक आए। बोले, बेटा सुरक्षित घर लौट आया है, अब कुछ नहीं चाहिए। घर पर रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ लगी है। सभी वहां के हालचाल जानने को लगे हैं।
विज्ञापन

चंदौसी के सीकरी गेट मोहल्ला निवासी अल फहाद शुक्रवार की शाम करीब छह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए थे और शनिवार की सुबह अपने घर आ गए। अल फहाद ने बताया कि हंगरी बॉर्डर मेें प्रवेश के बाद भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने रहने खाने के सभी सुविधाएं दीं। बाद में दिल्ली पहुंचने पर सुरक्षित महसूस किया। उन्होंने बताया कि यूक्रेन के समय के अनुसार 28 फरवरी की सुबह करीब सात बजे शहर खारकीव में अपने हॉस्टल से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

अल फहाद ने बताया कि ट्रेन के लिए करीब दस किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा। वहां से ट्रेन में सवार होकर लवीव सिटी पहुंचे। फिर 40 साथियों के साथ बस किराए पर ली और 290 किलोमीटर कर सफर तय करके हंगरी बॉर्डर पहुंचे। खारकीव से हंगरी बॉर्डर पहुंचने में हमें दो दिन का समय लगा था। हंगरी बॉर्डर पर भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने हमारी काफी मदद की और हमें बुडापेस्ट पहुंचाया। खारकीव से निकलने से लेकर हंगरी बॉर्डर पहुंचने तक मन में डर भी लगा रहता था। ऐसा लगता कि हम घर नहीं पहुंच पाएंगे। कई छात्र बुरी तरह टूट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज घर पहुंच जाएगा सलमान
संभल। यूक्रेन में फंसे संभल के ज्यादातर छात्र घर लौट आए हैं। सैफ खां सराय निवासी सलमान को भी हंगरी से भारत के लिए फ्लाइट मिल गई है। सलमान ने फ्लाइट में सवार होने से पहले परिजनों को फोटो भेजे हैं। जिन्हें देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

परिजनों के अनुसार शनिवार की देर रात तक सलमान भारत पहुंच जाएगा और रविवार की सुबह तक घर पहुंचेगा। परिजनों को बेसब्री से इंतजार है। परिजनों का कहना है कि कई दिनों की चिंता अब खत्म हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed