फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Household items and cash burnt to ashes due to gas cylinder fire

गैस सिलेंडर में लगी आग से घरेलू सामान सहित जल गई पचास हजार रुपये की नकदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Household items and cash burnt to ashes due to gas cylinder fire
बबराला। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज होने से आग गई। कुछ ही देर में आग ने घर को चपेट में ले लिया। इससे घर में रखी नकदी व अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी मुख्तयार बुधवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ खेत पर कार्य करने चला गया। घर पर उसकी पुत्री हिना अकेली थी। माता-पिता के जाने के बाद हिना घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस पाइप ने आग पकड़ ली और कुछ ही देर में सिलिंडर में धू-धू कर आग जलने लगी।
विज्ञापन

सिलिंडर में आग लगते देख हिना घर के बाहर भागी और शोर मचाना शुरू कर दिया। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। शोर-शराबा होनेपर पहुंचे लोगों ने पानी डाल आग बुझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। मुख्यार की मां सकीना ने बताया कि आग से घर में रखे कपड़े, दो संदूक, चारपाई, बिस्तर, बर्तन, बेडशीट, दरी सहित 50 हजार रुपये की नकदी जलकर स्वाहा हो गई। लेकिन हिना व पशु सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबराला चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि घर में अकेली हिना खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे घर में रखा सामान व कुछ नकदी जल गई। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed