फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hope broken, no worker's life left

सबमर्सिबल से पानी भरते समय करंट से मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hope broken, no worker's life left
नरौली में करंट से झुलसे मजदूर का गोबर व मिट्टी में दबाकर उपचार करते लोग। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
संभल। क्षेत्र के गांव औरंगपुर सिलेटा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। विज्ञान के युग में भी लोग अंधविश्वास के फेर में अभी भी पड़ जाते हैं। श्रमिक की करंट की चपेट में आकर मौत होने के बाद भी जिंदगी की आस में परिजनों ने मुस्तकीम को गोबर और मिट्टी के बीच दबा दिया। सेहत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार सुबह उसके शव को सुपुर्द-ए खाक किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव औरंगपुर सिलेटा में सोमवार को राजपाल दिवाकर के यहां सबमर्सिबल लगा है। मंगलवार सुबह नौ बजे गांव का मुस्तकीम (35) पानी भर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। तेज झटका लगने के बाद मुस्तकीम जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए संभल के निजी चिकित्सक के लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन मुस्तकीम को घर ले आए और लोगों के कहने पर उसे गोबर व मिट्टी में दबा दिया। मुस्तकीम की हालत में सुधार न होने पर परिजन शाम चार बजे निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि मुस्तकीम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। अब परिवार के लोगों को मुश्किल के दौर से गुजरना पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed