फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Home Science paper came easy, smiles spread on faces

Sambhal News: गृह विज्ञान का पेपर आया आसान, चेहरे पर खिली मुस्कान

Sat, 01 Mar 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 01 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Home Science paper came easy, smiles spread on faces
चंदौसी के बीएमजी इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर लौटतीं छात्राएं - फोटो : संवाद
चंदौसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की सोमवार को अरबी व संगीत गायन और इंटर की गृह विज्ञान व सामान्य आधारित विषय और कृषि विज्ञान की परीक्षा हुई। गृह विज्ञान का आसान पेपर देखकर विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। दोनों पारियों में करीब 4,653 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जबकि 247 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थियों की गहन तलाशी के बाद ही उन्हें कक्षों में प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के 77 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। पहली पारी का समय सुबह 8.30 बजे से लेकर 11.45 तक रहा। जिसमें हाईस्कूल की पाली, अरबी और फारसी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें अरबी विषय की परीक्षा सिर्फ एक छात्र ने दी। इसी पाली में इंटर की व्यवसाय अध्ययन और गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें गृह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत संस्थागत विद्यार्थी 4423 में से 4198 और व्यक्तिगत छह में से पांच ने परीक्षा दी। इसमें संस्थागत 225 और एक व्यक्तिगत परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

वहीं द्वितीय पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन परीक्षा में पंजीकृत संस्थागत 93 में से 90 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुुए। वहीं इंटर के सामान्य आधारित विषय और कृषि सस्य विज्ञान प्रथम और द्वितीय में पंजीकृत 379 में से 360 ने परीक्षा दी और 19 अनुपस्थित रहे। इंटर गृह विज्ञान का पेपर देकर लौटी छात्राओं ने बताया कि पेपर बहुत आसान था। परीक्षा से पहले थोड़ा डर था, लेकिन पेपर सामने आते ही सारी घबराहट दूर हो गई। वहीं परीक्षा की सुचिता और नकल रोकने के लिए अधिकारियों और सचल दस्ते केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

गृह विज्ञान की परीक्षा से पहले थोड़ी घबराहट थी। लेकिन प्रश्नपत्र काफी आसान आया।- शोभा, छात्रा इंटर

इस बार गृह विज्ञान का प्रश्नपत्र बीते वर्षों की तुलना में आसान आया। इससे अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।-रौनक, छात्रा इंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article