{"_id":"585049e84f1c1b775d64a0e1","slug":"hisse-k-inam-nhin-diya-to-chhatron-ne-ki-school-men-todfod","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्से का इनाम नहीं दिया तो छात्रों ने की स्कूल में तोड़फोड़, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्से का इनाम नहीं दिया तो छात्रों ने की स्कूल में तोड़फोड़, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले लात घूूंसे, बेल्ट और फिर दो हवाई फायर भी हुए। स्कूल में एक पक्ष ने जमकर तोड़फोड़ की। चौकीदार ने आक्रोशित छात्रों को रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला हाईवे स्थिति ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है।
मंगलवार दोपहर करीब 02:45 बजे छात्र गुटों में मारपीट के बाद दो छात्र गंभीर घायल हुए हैं। ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब सप्ताह भर पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ था। पुरस्कार वितरण में स्कूल के ही कुछ छात्रों को पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी दी गई थी। वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दूसरे गुट से कहासुनी हो गई थी। स्कूल के छात्रों के बीच तभी से तनाव पनप रहा था। दोनों गुट मंगलवार को आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। हाइवे पर लात घूंसे चले तो एक दूसरे पर बेल्टें भी बरसाई गईं। दो हवाई फायर भी किए गए।
दूसरा पक्ष स्कूल प्रशासन के पास शिकायत लेकर गया, कार्रवाई की मांग की, प्रधानाचार्य ने कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया लेकिन इसी दौरान कुछ छात्रों व उनके साथ आए लोगों ने स्कूल में भी तोड़फ़ोड कर दी, जिससे खिड़कियों के शीशे व फर्नीचर टूट गया। स्कूल प्रशासन हरकत में आया तब तक बवाल कर रहे छात्र मौके से फरार हो गए। हाईवे पर दो हवाई फायर भी किए गए। घायल छात्र ने दूसरे पक्ष के छात्रों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश चाहर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
झगड़े की सूचना मिलने पर मैं स्टाफ समेत बाहर आया। लेकिन तब तक आरोपी छात्र वहां से जा चुके थे। इसके बाद एक पक्ष ने कालेज में आकर मुझसे दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कुछ छात्र व उनके साथ आए लोग भड़क गए और स्कूल मेें तोडफ़ोड़ कर दी।
-प्रमोद सिंह, प्रधानाचार्य, ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल,चंदौसी।
मैं स्कूल के बाहर खड़ा था। बाइक सवार स्कूल के ही छात्र आए और मुझ पर हमला बोल दिया। मेरा साथी अमन सक्सेना मुझे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। मुझे निशाना बनाकर फायर भी किया गया।
- रेहान, छात्र, ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदौसी।