फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   highway jam in 12 hours.

गवां-बबराला मार्ग पर 12 घंटे से अधिक लगा जाम

Wed, 07 Nov 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Wed, 07 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
highway jam in 12 hours.
रजपुरा में गवां-बबराला मार्ग पर गन्ना के भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों से लगा जाम। - फोटो : amar ujala

बबराला/रजपुरा।  शुगर मिल में पहुंचने वाले गन्ना से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों के हाईवे किनारे खड़े रहने से जाम का जंजाल मुसीबत बन गया है। गन्ना से भरी ट्रालियों के दोनों ओर वाहनों के फंसने और लिंक मार्गों के अवरुद्ध होने से 12 घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।  जाम से निजात पाने के लिए पुलिस ने लगातार प्रयास किया है लेकिन हालात जस के तस है। पुलिस इसका ठीकरा मिल पर प्रबंधन पर फोड़ कर कार्रवाई की बात कह रही है।  

विज्ञापन

रजपुरा के डीएसएम शुगर मिल में आने वाले गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों से गवां-बबराला मार्ग पर करीब पांच किमी लंबा जाम लगा है। जोकि बहट रसूलपुर से लेकर मलिकपुर गांव तक मेरठ-बिजनौर मार्ग पर और बहजोई मार्ग पर फैला हुआ है। इस हाइवे से वाहन लिकं मार्ग के जरिए भी नहीं निकल पा रहे हैं। लिहाजा सेंडोरा और चाऊपुर मार्ग पर जाम होने से डायवर्ट रूट भी बाधित है। मंगलवार को रजपुरा के मुख्य चौराहे से लेकर बहजोई मार्ग, गवां और बबराला मार्ग पर लंबा जाम लगा। छोटे वाहनों के अलावा बाइक सवारों को भी निकलने में दिक्कतों को सामना करना पड़ा।  प्रभारी निरीक्षक  प्रवीन सोलंकी ने कहा कि दो दिन पूर्व मिल के आठ घंटे तक बंद रहने के कारण गन्ना का स्टाक अधिक हो गया है। मिल प्रबंधन को कम पर्ची जारी करने का कहा गया है। जाम की स्थिति उत्पन्न कराने के आरोप में मिल प्रबंधन को भी नोटिस दिया जा रहा है। फिर भी हमने से एक ओर यातायात सुचारु कराने की प्रयास किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed