{"_id":"57f6a7904f1c1be54a26f507","slug":"highway-jaam-rkha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमितीकरण को आशाओं ने आधा घंटे जाम रखा एनएच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमितीकरण को आशाओं ने आधा घंटे जाम रखा एनएच
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण की मांग को लेकर आशा बहुओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने आशाओं को समझाकर जाम खुलवाया।
आशा बहुएं तीन दिन से कलक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे आशा-बहुओं ने जिला-प्रशासन व सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पवर प्रदर्शन करने के बाद हाईवे पर जाम लगा दिया।
मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आशा बहुओं के जाम लगाने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनसे जाम न लगाने को कहा, लेकिन वे नहीं मानीं। दोपहर ढाई बजे करीब पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीन सोलंकी ने आशा-बहुओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। इस बीच आधा घंटे तक एनएच पर दोनों ओर वाहनों के पहिए थमे रहे। रोडवेज बसों समेत कई ट्रक व बड़े-छोटे वाहन फंसे रहे। आशाओं में संतोष कुमारी, प्रमिला, ममता रानी, पुष्पा, शर्मिष्ठा शर्मा, रानी देवी, ज्योति देवी, अनीता व मोबीना आदि आशाएं मौजूद रहीं।