{"_id":"617af82759b0c673aa5e2e95","slug":"high-tension-line-passing-over-the-fair-site-cfo-expressed-displeasure-chandausi-news-mbd4077550150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला स्थल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, सीएफओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला स्थल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, सीएफओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में गांधी पार्क में दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। पालिका ने मेले आयोजन को लेकर एनओसी अग्निशमन विभाग नहीं ली है। जबकि मेले लगने वाले स्थान के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। इसके बाद भी गांधी पार्क में मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान अगर कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। अग्निशमन विभाग के सीएफओ ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई है।
स्टेशन रोड स्थित नगर पालिका परिषद के अस्थायी कार्यालय परिसर गांधी पार्क में गुरुवार से आठ दिवसीय दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका के ईओ राजकुमार की ओर से मेले आयोजन की एनओसी अग्निशमन विभाग से नहीं ली गई है। गुरुवार की सुबह 11 बजे अग्निशमन विभाग के सीएफओ प्रताप सिंह ने पहुंच अधिशासी अधिकारी से मेले आयोजन को लेकर एनओसी न लेने का कारण पूछा, तो ईओ ने शासन के निर्देश पर मेले लगने की बात कही। इसके बाद सीएफओ ने मेले लगने वाले स्थान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने के बाद भी मेले के आयोजन पर आपत्ति उठाई और हनुमानगढ़ी स्थित पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में मेले आयोजन की बात कही। मगर पालिका प्रशासन ने उनकी बातों को कोई तबज्जों नहीं दी और मेले की तैयारियों में जुट रहे।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांधी पार्क में लगने वाले मेले का निरीक्षण करने गया था। मेला लगाने की एनओसी की जानकारी की तो अधिशासी अधिकारी ने टालमटोल कर दी। जबकि मेले स्थल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। एनओसी प्रकरण को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका के ईओ को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रताप सिंह, सीएफओ, अग्निशमन विभाग, चंदौसी