{"_id":"6a9873d520b30aa01b0e89a8","slug":"two-accused-arrested-for-burgling-farmers-homes-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-139828-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसानों के घर नकबजनी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसानों के घर नकबजनी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 03 Sep 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना पुलिस ने गांव सारंगपुर में दो किसानों के घर हुई करीब ढाई लाख रुपये की चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ हजार रुपये बरामद किए हैं। हालांकि, चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं।
यह घटना 29 अगस्त की रात को हुई थी। अज्ञात चोरों ने किसान जमुना सिंह के घर में नकब लगाकर प्रवेश किया था। चोरों ने संदूक से सोने-चांदी के जेवर, करीब 60 हजार रुपये की नकदी और कपड़े चुरा लिए थे। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी किसान रग्घु सिंह के घर को भी निशाना बनाया। वहां से भी नकदी और जेवर चोरी किए गए। दोनों घरों से कुल करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था। पीड़ित किसानों की तहरीर पर कैलादेवी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने शक के आधार पर गांव के गौरव शर्मा और राजेश को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने गौरव शर्मा से चार हजार रुपये और राजेश से पांच हजार रुपये बरामद किए। दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। चोरी के बाकी सामान और जेवरों की बरामदगी के लिए पुलिस जांच कर रही है।