फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves broke into an RPF jawan's house but fled when an alarm was raised.

Sambhal News: आरपीएफ जवान के घर में घुसे चोर, शोर मचने पर भागे

Thu, 03 Sep 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 03 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into an RPF jawan's house but fled when an alarm was raised.
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में मंगलवार देर रात एक आरपीएफ जवान के मकान पर चोरों ने छत के रास्ते घुसने का प्रयास किए। जवान के भतीजे को आहट हुई, उसने चोरों को देख शोर मचा दिया। इससे परिवार के लोग जाग गए और चोर मौका पाकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चोरों का काफी दूर तक पीछा किए, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। पीड़ित मदनपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई झारखंड में आरपीएफ में तैनात हैं। उनका घर अक्सर बंद रहता है। इससे पहले 23 फरवरी को भी उनके घर में चोरी हुई थी। उस वारदात में सोने-चांदी के जेवर, पीतल के बर्तन और घरेलू सामान चोरी हो गए थे। उस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के छह महीने बाद भी पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने जानकारी से इन्कार किए है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण के घर पर चोरों के आने की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। यदि उन्हें तहरीर मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पिछली चोरी का मामला अभी तक अनसुलझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed