फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Container filled with tires overturns into a ditch; driver dies.

Sambhal News: टायरों से भरा कंटेनर खंती में पलटा, चालक की मौत

Thu, 03 Sep 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 03 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Container filled with tires overturns into a ditch; driver dies.
बनियाठेर। मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। टायरों से भरा एक कंटेनर हाईवे किनारे गहरी खंती में पलट गया, जिससे चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना रात करीब 10:30 बजे ले बाई के पास शिवा ढाबे के निकट की है। पुलिस के अनुसार लक्सर से टायर भरकर लखनऊ जा रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे खंती में जा पलटा। आशंका है कि चालक को झपकी आ गई थी, जिससे वह स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे की सूचना मिलते ही बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और चालक केबिन में दब गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही क्रेन मंगवाई और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव सरवट निवासी शाहिद (64) पुत्र मजीद अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के मोबाइल से उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोविंद्र कुमार ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। क्रेन की मदद से चालक को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। बुधवार सुबह थाने पहुंचे परिजनों ने इसे इत्तेफाकिया हादसा बताया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed