फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   High tension current ran in domestic line, one died, equipment blew up

घरेलू लाइन में दौड़ा हाईटेंशन करंट, एक की मौत, उपकरण फुंके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
High tension current ran in domestic line, one died, equipment blew up
बनियाठेर। क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा की मढै़या की विद्युत लाइन में मंगलवार की रात हाईटेंशन करंट दौड़ गया। इस दौरान ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य को मामूली रूप से करंट लगा है तथा चार लोगों के घरों के विद्युत उपकरण फुंके हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बनियाखेड़ा की मढ़ैया में बिजली आपूर्ति के लिए गांव के बाहरी छोर पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक ट्रांसफार्मर खराब हो गया और ट्रांसफार्मर तक आ रही 11 हजार वोल्टेज का करंट आगे की घरेलू लाइन में दौड़ गया। इस दौरान गांव निवासी दिनेश कुमार के ई-रिक्शा के चार्जर में तेज आवाज आने लगी तथा बल्ब खराब हो गया।
विज्ञापन

अंधेरे में उनका हाथ चार्जर पर चला गया। चार्जर में आ रहे हाईटेंशन करंट उतरने के कारण वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शरीर में ब्लास्ट होने के बाद परिजनों ने जाकर देखा, तो उनकी चीख निकल गई। पत्नी व बेटे का रो- रोकर बुुरा हाल है। गांव निवासी अमित कुमार तथा मुकेश कुमार को भी बिजली के झटके भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2020 से फुंके हैं दो ट्रांसफार्मर
गांव में फरवरी 2019 में विद्युतीकरण हुआ था। तब गांव में 63 केवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर रखा गया। इससे पूर्व गांव में 25-15 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। तीनों ट्रांसफार्मर से आपूर्ति सुचारु हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि फरवरी 2020 में 25-25 केवी के दोनों ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। तब से अब तक ठीक नहीं हुए। गांव की शेष आबादी की लाइन भी 63केवी के ट्रांसफार्मर से जोड़ दी गई थी। इसके बाद मंगलवार को यह हादसा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले खराब हुए ट्रांसफार्मरों को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की गई, पर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed