फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hearing on construction on cemetery land today

Sambhal News: कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण के मामले में आज होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hearing on construction on cemetery land today
चंदौसी। संभल की जामा मस्जिद के नजदीक कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण के मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

प्रशासन से शाही जामा मस्जिद के नजदीक स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान और मकानों का निर्माण कराए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने 27 कर्मचारियों की टीम बना कर जांच कराई थी। टीम ने 30 दिसंबर को कब्रिस्तान की करीब आठ बीघा भूमि की पैमाइश की थी। जांच में 22 दुकानों और मकानों को चिह्नित किया गया था। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय की ओर से नोटिस जारी किए गए थे।
इसके बाद दूसरा पक्ष हाईकोर्ट पहुंच गया था, लेकिन वहां से उन्हें तहसीलदार न्यायालय में ही अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए। हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर उक्त लोगों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में वाद दायर किया। जिससे न्यायालय ने पहले नौ मार्च और फिर 16 मार्च की तारीख सुनवाई के लिए नियत कर दी थी।
विज्ञापन

16 मार्च को नगर पालिका की ओर से जवाब दाखिल करने के बाद सुनवाई के लिए 23 मार्च की तारीख नियत कर दी गई। जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में आज 23 मार्च दिन सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed