{"_id":"690127a399ee31932f025b57","slug":"hearing-in-mp-rahul-gandhis-case-now-on-november-7-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124018-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सांसद राहुल गांधी के मामले में \nअब सात नवंबर को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सांसद राहुल गांधी के मामले में अब सात नवंबर को सुनवाई
विज्ञापन
चंदौसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर विवादित बयान को लेकर चल रहे मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच बहस हुई। इसके बाद न्यायालय ने सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख नियत कर दी है।
हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ 23 जनवरी 2025 को एमपीएमएल कोर्ट आदित्य सिंह के न्यायालय में एक वाद दायर कराया था। इसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह आए दिन समाज विरोधी बयान देते रहते हैं। जिसके चलते 15 जनवरी 2025 को बयान दिया था कि उनकी लड़ाई भाजपा और आरएसएस से नहीं है, बल्कि भारत सरकार से है। यह बयान समाज में अस्थिरता फैलाने वाला है।
मुकदमे की सुनवाई एडीजे चंदौसी आरती फौजदार के न्यायालय में हुई। राहुल गांधी पक्ष के अधिवक्ता मोहम्मद सगीर सैफी और सिमरन गुप्ता पक्ष के अधिवक्ता सचिन गोयल के बीच बहस हुई। जिसके बाद न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख सात नवंबर नियत कर दी है। संवाद