फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Haj pilgrims will receive smartwatches, allowing them to track their locations.

Sambhal News: हज यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट वॉच, लोकेशन की जा सकेगी ट्रैक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims will receive smartwatches, allowing them to track their locations.
हज या​त्रियों को मिलेगी यह स्मार्ट वॉच। - फोटो : अमर उजाला
संभल। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से वर्ष 2026 की हज यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित करने के लिए हज यात्रियों को स्मार्ट वॉच दी जाएगी। स्मार्ट वॉच के जरिए उनकी सुरक्षा और लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी। जिससे कोई भी हज यात्री न तो भटकेगा और न ही खोएगा। स्मार्ट वॉच को हज सुविधा एप से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

संभल जिले से 538 लोगों को हज के लिए जाना है। उनका मेडिकल परीक्षण भी हो चुका है। हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से स्मार्ट वॉच देने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य हज यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही लोकेशन ट्रैक करना है।
विज्ञापन

जिला हज ट्रेनर तकी अशरफ एडवोकेट ने बताया कि हर एक हज यात्री के मोबाइल में हज सुविधा एप डाउनलोड कराया जाएगा। स्मार्ट वॉच से हज सुविधा एप कंट्रोल रहेगा। हज यात्री को मोबाइल निकालने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि हज ट्रेनरों को दिसंबर में ही या फिर जनवरी महीने में मुंबई जाना है। वहां ट्रेनरों को स्मार्ट वॉच संचालन की ट्रेनिंग दी जाएगी। वापस लौटकर ट्रेनर हज यात्रियों को स्मार्ट वॉच के इस्तेमाल की जानकारी देंगे। हज यात्रियों की ट्रेनिंग के दौरान ही वैक्सीनेशन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि स्मार्ट वॉच के जरिए भटके हुए हज यात्रियों को ढूंढना आसान होगा और उनके परिजनों को भी राहत मिलेगी। बुजुर्ग हज यात्रियों के लिए यह तकनीक विशेष रूप से लाभदायक साबित होगी। अप्रैल महीने में हज यात्रियों को हज के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed