फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   grand mother and grand son dead in accident

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दादी-पोते की जान गई

Sat, 11 Mar 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 11 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
grand mother and grand son dead in accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर तकरीबन 2.30 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दादी-पोते की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दादी बेटे के साथ बाइक से पोते के लिए दवाई लेने के संभल आ रही थी। इसमें दादी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ माह के मासूम पोते ने मुरादाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इधर, हादसे से गुस्साए लोगों ने संभल आदमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इस बीच तकरीबन एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, मृतक सांसद सत्यपाल सैनी के दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। उन्होंने सीओ से बातकर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बसला की मढ़ैया निवासी अशोक सैनी की पत्नी प्रेमवती (50) बेटे मुकेश के साथ आठ माह के पोते गोटी की दवा लेने के लिए बाइक से संभल आ रही थी। बाइक से तीनों कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर मार्ग पर चौधरी सराय के पास पहुंचे ही थे कि, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद प्रेमवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि पोता गोटी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में कर आठ माह के मासूम गोटी को उपचार के लिए मुरादाबाद भेजा। जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


इधर, परिजन पहुंच गए और गुस्साए ग्रामीणों ने आदमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ बीपी सिंह बालियान और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और एक घंटे के बाद जाम खुलवाया। कोतवाल बृजमोहन गिरी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed