फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Government releases funds for two pilgrimage sites in Sambhal; they will be renovated soon.

Sambhal News: संभल के दो तीर्थों के लिए शासन से रकम जारी, जल्द संवारे जाएंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Government releases funds for two pilgrimage sites in Sambhal; they will be renovated soon.
सरायतरीन का महामृत्युंजय तीर्थ। संवाद
संभल। शहर के प्राचीन तीर्थ और कूपों को संवारने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। पालिका क्षेत्र के दो तीर्थों को संवारने के लिए शासन की ओर से दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। हालांकि पालिका ने तीर्थ और कूपों के लिए 17 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस प्रस्ताव में से दो तीर्थों के लिए दो करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

वंदन योजना के अंतर्गत यह धनराशि जारी की गई है। पालिका ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि जिन दो तीर्थों के लिए धनराशि जारी की गई है। उनका जीओ जारी होने का इंतजार है। इसके बाद संवारने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन द्वारा सरायतरीन के महामृत्युंजय तीर्थ और हल्लू सराय के शंखमाधव तीर्थ को संवारने के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसमें शंखमाधव तीर्थ के लिए 89 लाख रुपये जारी किए गए हैं। महामृत्युंजय तीर्थ के लिए 1.15 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इन तीर्थों को संवार कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी क्रम में इनका सौदर्यीकरण किया जाना है। पालिका के ईओ ने बताया कि संभल में 68 तीर्थ और 19 कूप हैं। इन तीर्थ और कूपों पर एक वर्ष से काम किया जा रहा है। ताकि यह पुराने स्वरूप में लाए जा सकें। इससे संभल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
इन तीर्थों पर किया जाना है यह कार्य

शंखमाधव तीर्थ- कुंड की मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, सत्संग हॉल, पेयजल, स्नानागार, बेंच स्थापना, छादक, साइनेज, सीढि़यां बनाने का कार्य, इंटरलाकिंग टाइल्स, सफाई के लिए चेंबर और पंप लगाया जाएगा।

महामृत्युंजय तीर्थ- कुंड की मरम्मत, सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, सत्संग हॉल, पेयजल, स्नानागार, बेंच स्थापना, छादक, साइनेज, सीढि़यां बनाने का कार्य, इंटरलाकिंग टाइल्स आदि का कार्य होगा।

0000000000
एएसआई द्वारा इन तीर्थ व कूपों का किया गया था सर्वे-

-चतुर्मुख ब्रह्म कूप स्थित पानी की टंकी के पास, आलम सराय, संभल।



-अमृत कूप स्थित कूप मंदिर, दुर्गा कालोनी, संभल।


-अशोक कूप स्थित मोहल्ला हल्लू सराय, संभल।


-सप्तसागर कूप स्थित सर्थलेश्वर मंदिर, सरथल चौकी के पास, मोहल्ला कोट पूर्वी, संभल।


-बलि कूप स्थित पुरानी तहसील के पास, कूचे वाली गली, संभल।


-धर्म कूप स्थित हयातनगर, संभल।


-ऋषिकेश कूप स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला कोट पूर्वी, संभल।


-पराशर कूप स्थित कल्कि मंदिर के पास, मोहल्ला कोट पूर्वी, संभल।


-अकर्ममोचन कूप स्थित कोतवाली के सामने, मोहल्ला ठेर संभल।


-धरणि वाराह कूप स्थित जामा मस्जिद चौकी के नीचे, मोहल्ला कोट गर्वी, संभल।



-भद्रका आश्रम तीर्थ, होज भदेसरा, संभल।



-स्वर्गदीप तीर्थ/सती मठ, स्थित गांव जलालपुर मोहम्मदाबाद, संभल।


-चक्रपाणि तीर्थ, गांव जलालपुर मोहम्मदाबाद, संभल।



-प्राचीन कूप स्थित एक रात वाली मस्जिद के पास, मोहल्ला कोट गर्वी, संभल।


-प्राचीन कूप स्थित जामा मस्जिद परिसर, मोहल्ला कोट गर्वी, संभल।


-प्राचीन कूप स्थित बाल विद्या मंदिर के सामने, मोहल्ला चमन सराय, संभल।



-प्राचीन कूप स्थित न्यारियों वाली मस्जिद, मोहल्ला खग्गू सराय, संभल।


-प्राचीन कूप स्थित गद्दियों वाला मोहल्ला, कोट पूर्वी, संभल।


-प्राचीन कूप स्थित सेठों वाली गली, मोहल्ला कोट पूर्वी, संभल।


-प्राचीन कूप स्थित एजेंटी चौराहे के पास, मोहल्ला डूंगर सराय, संभल।


-प्राचीन मंदिर व कूप स्थित मोहल्ला खग्गू सराय, संभल।


-प्राचीन तीर्थ/श्मशान/मंदिर, आर्य कोल्ड स्टोर के पास, अजीजपुर असदपुर, संभल
000000
नगर पालिका क्षेत्र के सभी तीर्थ व कूप संवारे जाने हैं। कुछ पर काम किया जा चुका है और कुछ पर शुरू किया जाना है। पर्यटन को बढ़ावा देने और प्राचीन धरोहरों को संवारने के लिए लगातार का कार्य किया जा रहा है।
-मणिभूषण तिवारी, ईओ,पालिका संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed