फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Govardhan Puja was performed with due rituals

Sambhal News: विधिविधान से की गोवर्धन पूजा, बांटा अन्नकूट का प्रसाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja was performed with due rituals
संभल के मोहल्ला ठेर में वनखंडन मंदिर में गोवर्धन पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
संभल। गोवर्धन त्योहार के मौके पर लोगों ने घरों और मंदिरों में विधि विधान से गोवर्धन पूजा की और सुख समृद्धि के लिए कामना की। गोवर्धन की कथा सुनाने के साथ ही आरती की गई। इसके बाद अन्नकूट का प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

संभल में बुधवार को सुबह से ही लोगों ने गोवर्धन त्योहार मनाने की तैयारी की। महिलाओं और युवतियों ने घरों में गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई। उस आकृति को सजाया। दोपहर के बाद अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया गया। शाम होने पर लोगों ने घरों में गोवर्धन की आकृति के सामने विधिविधान से पूजा अर्चना की। दीया जलाने के बाद बताशे और अन्नकूट के प्रसाद का भोग लगाया। लोगों ने गोवर्धन की कथा कही और फिर आरती उतारी। इसके बाद अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिरों में भी गोवर्धन की पूजा की गई। संभल के अलावा अन्य शहर, कस्बा और देहात क्षेत्र में गोवर्धन त्योहार मनाया गया। लोगों ने गोवर्धन पूजा करते हुए सुख समृद्धि के लिए कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed