फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   God inspires humans and deities to behave according to religion through pastimes: Bharadwaj

भगवान लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं को धर्मानुसार आचरण करने को करते हैं प्रेरित: भारद्वाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
God inspires humans and deities to behave according to religion through pastimes: Bharadwaj
चंदौसी। श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रही थी। मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा फव्वारा चौक, सुभाष रोड होते हुए वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

कथा व्यास शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य को देवताओं के धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है, आवश्यकता है निर्मल मन और स्थिर चित के साथ कथा श्रवण करने की। भागवत श्रवण मनुष्य के संपूर्ण क्लेश को दूर कर भक्ति की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जब अच्छे कर्मों के लिए आगे बढ़ता है, तो संपूर्ण सृष्टि की शक्ति समाहित होकर मनुष्य के पीछे लग जाती है। हमारे सारे कार्य सफल होते हैं। ठीक उसी प्रकार बुरे कर्मों की राह के दौरान संपूर्ण बुरी शक्तियां हमारे साथ हो जाती है। इस दौरान मनुष्य को निर्णय करना होता कि उसे किस राह पर चलना है। अंत में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कथा के बीच-बीच में महिलाओं द्वारा भजन भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर रघु त्रिपाठी, सुधा त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, पूनम शर्मा, दिशा भारद्वाज, बाबी भारद्वाज, अमित किसोर, प्रिंसी मग्गो, प्रियंका आहूजा, पूजा भारद्वाज आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed