फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   girlfriend reached boy s house and started insisting on marriage in one sided love in Sambhal

तुम मेरे हो जाओ: सालभर पहले हुई दोस्ती एकतरफा प्यार में बदली, निकाह की जिद में प्रेमी के घर पहुंची लड़की

Fri, 06 Jan 2023 10:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज  एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज  एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Jan 2023 10:11 PM IST
सार

युवक के परिजनों ने युवती के पहुंचने की जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह घर लौटने के लिए नहीं मानी।

विज्ञापन
girlfriend reached boy s house and started insisting on marriage in one sided love in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल में एक वर्ष पहले कोचिंग सेंटर में युवक और युवती की दोस्ती हुई, जो युवती की ओर से कुछ ही समय बाद एक तरफा प्यार में बदल गई। युवक का प्यार झूठा निकला। इसकी जानकारी युवती को उस समय हुई जब वह युवक के घर निकाह का प्रस्ताव लेकर पहुंची। युवक के परिजनों ने युवती के पहुंचने की जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह घर लौटने के लिए नहीं मानी। इसके बाद युवक और युवती को थाने लाया गया है। युवक निकाह करने को तैयार नहीं है। जबकि युवती कई तरह के गंभीर आरोप लगा रही है और निकाह करने की जिद पर अड़ी है। इस मामले में भी पंचायत चल रही है।

विज्ञापन

गुरुवार की रात को असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दूसरे गांव निवासी युवक के घर पहुंच गई। वहां युवक के परिजनों के सामने निकाह करने का प्रस्ताव रख दिया और एक-दूसरे से प्यार करने का हवाला दिया। युवक के परिजनों ने जब युवक का सामना युवती से कराया तो वह निकाह करने से इनकार करने लगा और प्यार का रिश्ता भी नहीं होने की बात कही। इस पर युवती ने कई गंभीर आरोप लगाए और निकाह करने की बात कही। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का कहना है कि वह युवती से प्यार नहीं करता और निकाह भी नहीं करेगा। चाहे जेल जाना पड़े। वहीं युवती के परिजनों ने भी उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी मानने को तैयार नहीं है। युवक के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा आर्मी की तैयारी कर रहा है। नौकरी के बाद ही शादी करने की बात कहता है। युवती फिलहाल एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में अभी वार्ता चल रही है। तहरीर युवती की ओर से नहीं दी गई है। वह निकाह की जिद कर रही है। यदि समाधान नहीं निकलता है तो तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed