{"_id":"6ac00e91dc42ba919509ec03","slug":"dispute-over-shops-between-two-communities-flares-up-again-commotion-ensues-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-141363-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो समुदायों के बीच फिर गहराया दुकानाें का विवाद, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो समुदायों के बीच फिर गहराया दुकानाें का विवाद, हंगामा
Sat, 03 Oct 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत बाजार गंज में सब्जी मंडी और अस्थायी दुकानें लगाने को लेकर दो समुदाय के बीच शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष ने दुकानें लगाने की कोशिश की तो हिंदू पक्ष कहा कि दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
यह विवाद करीब 15 दिन से चल रहा है। हिंदू पक्ष अवैध दुकानें बताकर विरोध करता है और मुस्लिम पक्ष निजी जमीन पर दुकानें लगाने का दावा करता है। यह दोनों पक्ष सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ से दो बार मिल चुके हैं। सोमवार को दोनों पक्षों को अधिकारियों ने बुलाया था और दुकानें नहीं लगने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद मामला शांत हो गया था लेकिन शुक्रवार को फिर से दुकानें लगाने का प्रयास किया गया तो विवाद गहरा गया।
दो समुदाय के बीच तनाव की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विवादित स्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से बातचीत की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। करीब एक सप्ताह पहले पालिका की टीम चार दुकानों को हटाने पहुंची थी। तब दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। अज्ञात लोगों पर सब्जी मंडी से ठेले और दुकानें हटाने के आरोप भी लगे थे। प्रशासन ने विवाद के बाद दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था।
000000
डीएम से हुई थी शिकायत, उसके बाद से चल रही है जांच
विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे हैं। एक पक्ष के जितेंद्र कुमार का कहना है कि यह जमीन सरकारी है। वहीं, सलाहुद्दीन पक्ष का दावा है कि उसने यह जमीन खरीदी है। यह उसकी निजी संपत्ति है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनके घरों के सामने अतिक्रमण कर दुकानें लगाई गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। उसके बाद से ही जांच चल रही है।
000
कोट
शिकायत मिलने पर 24 सितंबर को जांच के लिए जेई को मौके पर भेजा था। कुछ लोगों ने अभद्रता की थी और जिन दुकानों की शिकायत थी वह दुकानें भी तोड़ दी थीं। इस मामले में हयातनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
आदित्य प्रकाश, ईओ, पालिका संभल