फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girlfriend called police on boyfriend's infidelity

प्रेमी की बेवफाई पर प्रेमिका ने बुलाई पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:12 AM IST
सार

एक युवक का युवती से पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।युवती का कहना है कि युवक से पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है, अब उसे धोका देकर किसी अन्य लकड़ी से शादी कर रहा है।मामला संज्ञान में फिलहाल युवक-युवती के परिजनों में बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
Girlfriend called police on boyfriend's infidelity

विस्तार

चंदौसी। एक युवक का युवती से पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ पहले दिन युवक की दूसरी लड़की से शादी तय हो गई। प्रेमिका को जानकारी हुई तो उसने युवक को एक होटल में मिलने बुला लिया। युवक के होटल के कमरे में पहुंचने पर युवती ने अपनी बहनों को बुला लिया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस दोनों को कोतवाली गई। प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ी है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मैनाढेर थाना क्षेत्र निवासी युवक चेन्नई में आरपीएफ का जवान है, उसका पिछले दो वर्ष जनपद संभल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक जब छुट्टी पर आता, तो अपनी प्रेमिका से मिलता था। कुछ पहले युवक की शादी दूसरी जगह एक लड़की से तय हो गई। जिसकी जानकारी किसी तरह प्रेमिका को हो गई। युवक छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। तो युवती ने मंगलवार को युवक को मिलने के बहाने शहर के मालगोदाम रोड स्थित एक होटल में बुला लिया।
विज्ञापन

दोनों होटल के कमरे में पहुंचे, तो युवती ने अपनी बहनों को फोन कर दिया। कुछ देर बाद बहनें भी होटल में पहुंच और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। युवती का कहना है कि युवक से पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है, अब उसे धोका देकर किसी अन्य लकड़ी से शादी कर रहा है। प्रेमिका का कहना है कि उसका प्रेमी उससे शादी नहीं करता है, तो वह उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएगी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली में बुलाया है। फिलहाल दोनों के परिजनों में सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में फिलहाल युवक-युवती के परिजनों में बातचीत चल रही है। अगर युवती की तरह से तहरीर मिलती है, तो वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed