फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl student dies after getting electrocuted after landing on a pole

Sambhal News: खंभे में उतरा करंट की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Mon, 08 Jul 2024 06:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 08 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Girl student dies after getting electrocuted after landing on a pole
बबराला (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाघऊ की मढ़ैया निवासी देवराज की बेटी स्वाति (6) रविवार को खेलते समय बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

गांव गांव बाघऊ की मढ़ैया निवासी देवराज की बेटी स्वाति गांव के ही प्राइमरी विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। रविवार की दोपहर वह घर के बाहर खेल रही थी। खेलते समय वह घर के पास खड़े बिजली के खंभे के पास पहुंच गई और खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार के लिए बबराला के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के जेई ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने झाड़ा पल्ला
बच्ची की मौत की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के जेई दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। परिजनों का आपि है कि खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत हुई है। जबकि बिजली विभाग के जेई ने कहा कि खंभा पीवीसी का बना है। जिसमें करंट नहीं आ सकता है। उन्होंने खंभे के बराबर में रखे खोखे में करंट उतरने की बात कहते हुए हादसे से पल्ला झाड़ लिया। जबकि परिजन और अन्य ग्रामीण खंभे में करंट उतरने से घटना की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------
वर्जन
खंभा पीवीसी से बना है, उसमें करंट नहीं आ सकता। खंभे के बराबर एक खोखा रखा है, जिसमें करंट आ रहा था। उसी की चपेट में आकर बच्ची की मौत हुई है। -दिनेश कुमार, जेई बबराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed