फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl strangles seven-year-old boy, dies during treatment

Sambhal News: लड़की ने सात साल के लड़के का गला दबाया, उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Girl strangles seven-year-old boy, dies during treatment
जुनावई (संभल)। क्षेत्र के गांव घोंसली वाहन में रविवार को खेलते समय बच्चों में मारपीट हो गई। इस दौरान लड़की ने सात साल के कुलदीप का गला पकड़कर जोर से दबा दिया। दो दिन बाद मंगलवार को दिल्ली में उपचार के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। मृतक बालक के पिता ने पड़ोसी व्यक्ति व उसके दो बच्चों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुनावई थाने के गांव घोंसली वाहन निवासी चंद्र के बेटे सतीश (10), कुलदीप (7) अपने घेर के पास गली में खेल रहे थे। वहां पड़ोसी बच्चू का 12 साल बेटा व 16 साल की बेटी भी थे। खेल-खेल में बच्चों में विवाद हो गया। इस दौरान लड़की ने कुलदीप का गला जोर से पकड़कर दबा दिया। शोर सुनकर कुलदीप की मां व अन्य लोग भी आए गए और बच्चों को बचाया। सोमवार की सुबह चंद्र खेत से घर लौटा, तो पत्नी व बच्चों ने मारपीट करने की बात बताई। गले में सूजन होने पर चंंद्र अपने बेटे सतीश व कुलदीप को उपचार के लिए बबराला में निजी चिकित्सक के पास ले गया। वहां से उन्होंने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां से दोनों बालकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से भी दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को दिल्ली में चिकित्सकों ने बड़े बेटे सतीश को भर्ती कर लिया और छोटे बेटे कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। चंद्र ने पुलिस तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि आरोपी बच्चू, उसकी बेटी व बेटे ने लात घूसों से मारापीटा। वह शिकायत करने बच्चू के घर गया तो बच्चू ने गाली गलौज की। गांव निवासी उसके साथी चरन सिंह, कालीचरन, श्रीपाल ने भी जान से मारने की धमकी दी। चंद्र की तहरीर पुलिस ने आरोपी बच्चू, उसकी बेटी, बेटे व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक कुलदीप के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed