फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Get vehicle documents in order within 15 days, or else school operations will be shut down: ARTO.

पंद्रह दिन में वाहनों के कागज पूरे कराएं, वरना बंद कराएंगे स्कूल : एआरटीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Get vehicle documents in order within 15 days, or else school operations will be shut down: ARTO.
संभल। एआरटीओ ने अनफिट वाहनों के अभिलेख पूरे कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं। 26 स्कूलों के संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। इन्हें 15 दिन में सभी तरह के अभिलेख पूरे कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, अभिलेख पूरे न कराने पर शिक्षा विभाग के माध्यम से बंद कराने की कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, स्कूलों में बच्चों को लाने और फिर घर पहुंचाने के लिए बस, मिनी बस, टेंपो आदि वाहनों का इस्तेमाल होता है। इन वाहनों की फिटनेस होना भी जरूरी है, तभी सुरक्षित सफर संभव हो सकता है। फिर भी जिले में कुछ स्कूलों द्वारा फिटनेस को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। बावजूद इसके शतप्रतिशत स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं हो सकी है। ऐसे में परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों को चिह्नित किया गया है, जो बिना फिटनेस के दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि करीब 26 स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं हुई है। इनके संचालकों को नोटिस जारी करके फिटनेस के लिए कहा गया है। स्कूलों को नोटिस भेजे जा चुके हैं, जो ऑटो जेनरेटेड नोटिस हैं और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ ने कहा कि 15 दिन का वक्त दिया जा रहा है। यदि फिर भी स्कूल वाहनों की फिटनेस नहीं कराएंगे तो पंजीयन को निलंबित किया जाएगा। साथ ही, शिक्षा विभाग के स्तर से भी ऐसे स्कूलों का संचालन ही बंद कराने संबंधी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed