फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gas cylinder burst with loud bang, father and son burnt

Sambhal News: तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, पिता-पुत्र झुलसे

Wed, 07 Feb 2024 04:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 07 Feb 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder burst with loud bang, father and son burnt
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना में अलाव के निकट रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास आग लग गई। आग लगने से घर का सामान जल गया और गृहस्वामी महेंद्र और इनका बेटा अनुज झुलस गया।
विज्ञापन

महेंद्र की पुत्रवधु कनक ने बताया कि पिता घर के पास ही पकौड़ी का ठेला लगाते हैं। इस पर छोटे गैस सिलिंडर की जरूरत रहती है। इसे बड़े सिलिंडर से रिफिल करके रख दिया था। बताया कि वह चाय बना रही थीं। इसी दौरान तेज धमाके के साथ छोटा सिलिंडर फट गया। घर की दीवारें गिर गईं और लिंटर चटक गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ दमकल भी पहुंच गई। हालांकि, इससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अग्निशमन विभाग के द्वितीय अधिकारी बाबूराम ने बताया कि पीला खदाना में पांच किलोग्राम का सिलिंडर फट जाने की सूचना पर पहुंचे थे। बताया गया कि अलाव से तापते वक्त सिलिंडर को बराबर में रखा गया था। इससे वह फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed