फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Garbage burning in the dumping ground, trouble breathing

डंपिंग ग्राउंड में जल रहा कूड़ा, धुएं से सांस लेने में मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Garbage burning in the dumping ground, trouble breathing
संभल। हसनपुर मार्ग पर तुर्तीपुर इल्हा स्थित नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड से उठता धुआं लोगों के लिए मुश्किल बन गया है। मंगलवार की रात से यह कूड़ा जल रहा है और लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन तक हुई पर निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बुधवार को लोगों ने रोष जाहिर किया और नगर पालिका पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। दरअसल नगर पालिका के कर्मचारी कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पर डालने जाते हैं। यह डंपिंग ग्राउंड बस्ती के नजदीक है। इस ग्राउंड में शहर का सारा कूड़ा एकत्र किया जाता है। मंगलवार की रात इस कूड़े के ढेर में आग लग गई। बुधवार को इस धुएं ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। जब लोगों को सांस लेने में मुश्किल हुई तो सीएम हेल्प लाइन पर सूचना दी लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका ने आग बुझाने के लिए कर्मचारी नहीं भेजे।
विज्ञापन

तुर्तीपुर इल्हा के लोगों का कहना है कि जब हवा चलती है तो सारा धुआं बस्ती में आता है। सांस लेने में मुश्किल हो जाती है। प्रदूषण फैलने से लोगों को गंभीर बीमारी होने का खतरा है। नगर पालिका इस पर ध्यान नहीं दे रही। हिंदूपुरा खेड़ा निवासी मोहम्मद अरबाज ने बताया कि नगर पालिका में इसकी शिकायत की थी लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया और उप जिलाधिकारी के पास जाने के लिए कहा। इसी बात से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed