फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga's water level increased, administration alert

Sambhal News: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased, administration alert
संभल। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। गुन्नौर तहसील के 42 गांवों के लिए खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन ने भी एहतियाती चौकसी शुरू कर दी है। सतर्कता के लिए बाढ़ चौकी प्रभारी चौकस किए गए हैं। जिससे किसी तरह की समस्या नहीं हो सके और बढ़ते जलस्तर की कड़ी निगरानी की जा सके।
विज्ञापन

दरअसल गुन्नौर तहसील के 42 गांव ऐसे हैं, जहां गंगा के जलस्तर बढ़ने पर खतरा बढ़ जाता है। इसमें भी जुनावई ब्लॉक के गांव हुसैनपुर सैलाब, काशीपुर और रघुपुर पुख्ता जैसे गांव में खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसलिए बाढ़ चौकी प्रभारी इन गांवों की निगरानी कर रहे हैं। क्योंकि हर दिन जलस्तर बढ़ रहा है। एसडीएम रमेश बाबू ने बताया कि पहाड़ों पर होती लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसलिए सभी बाढ़ चौकी प्रभारी सतर्क कर दिए गए हैं। उनसे सभी गांवों की निगरानी कराई जा रही है। बाढ़ शरण स्थल भी पूरी तरह तैयार करा लिए गए हैं।
विज्ञापन


बारिश के बाद जलभराव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

संभल।
क्षेत्र के जुनावई, पथरिया, गढ़ी बिचोला लिंक के पतरिया बाईपास मार्ग पर बारिश का पानी जमा होने से सड़क पर तालाब जैसी स्थिति बन गई है। जिससे रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों और बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पैदल यात्रा करने वाले लोगों को दो फीट गहरे पानी में चलकर निकलना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भरने पर ख्यालीराम, मुकेश यादव, राजीव शर्मा, अमित शर्मा, चंद्रपाल, ओमकार शाक्य, रामकुमार सिंह मौर्य, शंकर मौर्य, डॉ. शमशेर सिंह आदि लोगों में रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article