{"_id":"689505f4a3af4e5d190f5f07","slug":"ganga-water-level-reached-near-danger-mark-threat-of-flood-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122072-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खतरे के निशान के पास पहुंचा\nगंगा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खतरे के निशान के पास पहुंचा गंगा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा
Fri, 08 Aug 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। राजघाट और नरौरा बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 178.765 मीटर से 178.370 मीटर पर पहुंच गया।
सिंचाई विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे नरौरा बैराज से डाउनस्ट्रीम में 1.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि बुधवार को हरिद्वार स्थित भीमगोडा डैम से 3.72 लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया, जो शुक्रवार सुबह तक राजघाट और नरोरा क्षेत्र में पहुंच जाएगा।
सिंचाई विभाग के अभियंता अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नरोरा स्थित चौधरी चरण सिंह बैराज पर गंगा का डेंजर लेवल 178.675 मीटर निर्धारित है। जबकि बूहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर डाउनस्ट्रीम में 178.370 मीटर रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से छोड़े गए पानी का असर आगामी 24 घंटों में गंगा के जलस्तर पर और अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
विज्ञापन
प्रशासन और सिंचाई विभाग पूरी तरह सतर्क है और तटीय क्षेत्रों में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाए जा रहे हैं। विभागीय टीमें लगातार जलस्तर की निगरानी कर रही हैं और संबंधित बाढ़ सुरक्षा समितियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए बझांगी, उदिया नगला, चिरवारा, तोतापुर, नरूपुरा सहित अन्य गंगा तटीय गांवों को सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से गांवों में मुनादी और निगरानी दलों की तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं।