फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ganga express way matter in sambhal

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए अब 11 गांवों में और होंगे बैनामे, यूपीडा से मंजूरी मिली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
ganga express way matter in sambhal
संभल। जिले के 31 गांवों में गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए यूपीडा को बैनामे कराने हैं। बैनामे कराने के लिए पहले 15 गांवों की मंजूरी मिली थी। अब 11 गांवों की और मिल गई है। इस तरह से 26 गांवों में बैनामे कराने का रास्ता साफ हो गया है। पांच गांवों के सर्किल रेट के साथ और जरूरी दस्तावेज यूपीडा को भेजे गए हैं। अनापत्ति आने की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

संभल तहसील के ततारपुर संदल, ईसापुर सुनवारी, सुजातपुर, सहरा, बसला, रसूलपुर धतरा, निबौरा एवं करीमपुर और चंदौसी तहसील के गांव बल्लमपुर, धर्मपुर निकट ढाढौल, राजपुर, ढाढौल, रायपुरकला, अतरासी और मिर्जापुर अख्तरा गांव में बैनामे पहले ही शुरू हो गए हैं। अब खिरनी मोहिद्दीनपुर, लहरसीस, बिचपुरी, बंजरपुरी, कसेरुआ, भटौला, अझरा, भादरपुर सराय उर्फ रायपुर, चिरौली भगवंतपुर, किरारी, फत्तेपुर शमशोई में बैनामे कराए जाएंगे। बैनामे यूपीडा के नाम कराए जाएंगे। जिनकी जमीन पर एक्सप्रेस-वे बनना है।
विज्ञापन

इसके बदले में किसानों को सर्किल रेट का अधिकतम चार गुना भुगतान मिलेगा। अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपीडा के लिए जून तक जमीन क्रय किए जाने की प्राथमिकता है। इसमें कोई देरी नहीं होनी है। इसलिए शनिवार और रविवार के अवकाश में भी रजिस्ट्री कराई गई गई है। इसमें किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed