फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Friends murdered a Haryana youth for Rs 1.5 crore

Sambhal News: डेढ़ करोड़ के लिए दोस्तों ने ही की थी हरियाणा के युवक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Friends murdered a Haryana youth for Rs 1.5 crore
बनियाठेर(संभल)। दोस्तों ने ही डेढ़ करोड़ रुपये के लिए हरियाणा के युवक की हत्या कर शव थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव खेड़ा खास के जंगल में दबा दिया था। इस मामले में हरियाणा पुलिस मंगलवार को पहले बिलारी थाना क्षेत्र और फिर शाम को बनियाठेर पहुंची और जंगल में दबे शव को निकलवाने के लिए परमिशन को घूमती रही। हालांकि रात अधिक होने पर हरियाणा पुलिस थाने में आमद कराए बिना ही अभियुक्तों के साथ लौट गई। बुधवार की सुबह थाने में आमद कराने के बाद शव की तलाश में खोदाई का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के थाना सांवला क्षेत्र के अजय नामक युवक ने ढाई माह पहले डेढ़ करोड़ रुपये में अपनी पैतृक संपत्ति बेची थी। बताया जाता है कि तब ही युवक जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के रहने वाले अपने एक दोस्त के पास अपनी निजी गाड़ी से आया था। डेढ़ करोड़ की रकम भी साथ लाया था।
विज्ञापन

अजय के पास इतने रुपये देख दोस्त की नीयत खराब हो गई और उसने अपने साथियों के साथ मिल कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। शव को थाना बिलारी क्षेत्र के बार्डर के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव खेड़ा खास के जंगल में दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम हरियाणा के थाना सांवला की पुलिस दो गाड़ियों से हिरासत में लिए गए पांच-छह आरोपियों को लेकर थाना बिलारी पहुंची और फिर थाना बनियाठेर पहुंची। हरियाणा पुलिस ने बिना आमद कराए ही थाना बनियाठेर से खेड़ा खास के जंगल की जानकारी की। वहीं शव की तलाश में खोदाई के लिए मजिस्ट्रेट परमिशन के लिए डीएम कार्यालय भी गई। रात होने पर हरियाणा पुलिस बुधवार की सुबह आने की बात कह कर आरोपियों को साथ लेकर चंदौसी चली गई।

थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस हत्या के मामले में शव की तलाश में कुछ लोगों को लेकर आई थी लेकिन रात अधिक होने पर बुधवार की सुबह आने की बात कह कर चली गई। हरियाणा पुलिस ने थाने में आमद भी नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed