{"_id":"67821a69278946e3790aea99","slug":"fraud-of-rs-1-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-report-filed-against-four-sambhal-news-c-204-1-chn1001-116728-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी, चार पर रिपोर्ट
Sat, 11 Jan 2025 04:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
बनियाठेर।
रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से एक लाख रुपये की ठगी की गई। नौकरी नहीं लगने पर महिला ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियाें ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव नेहटा निवासी नन्ही ने बताया कि गांव के ही विकास मौर्या, रिंकू, कस्तूरी और पूनम दो वर्ष पहले उसके घर आए और रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने उन लोगों की बातों में आकर नौ जुलाई वर्ष 2023 को 25 हजार रुपये विकास मौर्य के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद जेवर गिरवी रखकर व रिश्तेदारों से उधार लेकर दो बार में 80 हजार रुपये विकास मौर्य को दिए। रुपये देने के दो माह बाद जब महिला ने विकास मौर्य से नौकरी के बारे में बातचीत की। तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद पीड़िता अपने रुपये विकास मौर्य से वापस मांगने लगी। पांच जनवरी की शाम विकास मौर्य अपने परिवार के सदस्य कस्तूरी, पूनम और रिंकू के साथ महिला के घर आया और गाली गलौज करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर चारों लोगों ने उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देख आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।