फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   four person corona positive in sambhal

मुंबई से लौटे चार लोगों में मिला कोरोना संक्रमण, होम आईसोलेट किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
four person corona positive in sambhal
संभल। मुंबई से लौटे संभल जिले के चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीन लोगों में बदायूं स्टेशन पर एंटीजन किट से जांच के दौरान संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि चौथे की जांच आरटीपीसीआर से संभल स्वास्थ्य विभाग ने कराई। जिसमें पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पवांसा निवासी युवक 19 मार्च को परिवार के साथ मुंबई स्थित ससुराल गया था। 26 मार्च को लौटा तो बदायूं रेलवे स्टेशन पर जांच के लिए नमूना लिया गया था। शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा असमोली, संभल और बनियाखेड़ा के तीन लोगों में संक्रमण पाया गया है। यह तीनों लोग भी मुंबई से लौटे हैं। वहीं रहकर मजदूरी करते थे। त्योहार पर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

इन चार संक्रमित मरीजों के साथ ही जिले में कुल 11 सक्रिय मामले हो गए हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर ने बताया कि सभी को होम आईसोलेट किया गया है। संपर्क में रहे लोगों की जांच कराई जा रही है। जिससे संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed