फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four people died during a survey of the Jama Masjid over its claim that it was a Harihar temple.

Sambhal News: जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर सर्वे के दौरान चार लोगों की मौत हुई थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Four people died during a survey of the Jama Masjid over its claim that it was a Harihar temple.
चंदौसी। प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की उपस्थिति में जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में ट्रांसक्रिप्शन आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स के माध्यम से प्रदेश का पहला मुकदमा सुना गया। खास बात यह है कि यह मुकदमा जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर सर्वे के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा हुआ था। हिंसा में घायल हुए उपनिरीक्षक की गवाही हुई।
विज्ञापन




बता दें कि संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर 24 नवंबर को हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में मुकदमा अपराध संख्या 340/24 में सरकार बनाम मुल्ला अफरोज के मुकदमे में न्यायमूर्ति और जिला न्यायाधीश विदूषी सिंह की उपस्थिति में ट्रांसक्रिप्शन आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स के माध्यम से सुनवाई हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि इस मामले में एसआई राजीव कुमार घायल हुए थे। उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। एआई के माध्यम से एसआई राजीव कुमार की गवाही हुई। जबकि अभियुक्त मुल्ला अफरोज की ओर से अधिवक्ता आशिफ अख्तर और अभियुक्त गुलाम की ओर से अधिवक्ता आरिफ ने जिरह की। इस मुकदमे में यह सातवीं गवाही है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने जिला न्यायालय का निरीक्षण भी किया संवाद न्यूज एजेंसी



चंदौसी। उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने शुक्रवार को जिला न्यायालय संभल स्थित चंदौसी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने हेतु ट्रांसक्रिप्शन आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स का उद्घाटन किया गया। कम्प्यूटरीकृत कॉपिंग सेंटर एवं पोस्ट ऑफिस का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संभल उत्तर प्रदेश का पहला जिला बन गया, जहां न्यायिक कार्यवाही में इस आधुनिक एआई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इससे न्यायालयों में गवाही दर्ज करने की प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी एवं प्रभावी होगी तथा समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार की सुबह 11 बजे करीब प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल जिला न्यायालय संभल स्थित चंदौसी पहुंचे। सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद न्यायमूर्ति ने गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने हेतु ट्रांसक्रिप्शन आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कंप्यूटरीकृत कॉपिंग सेंटर एवं पोस्ट ऑफिस का भी लोकार्पण किया। इसके बाद प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश डॉ. विदूषी सिंह समेत न्यायिक अधिकारियों के अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सचिव तीरथराज यादव, डीजीसी राहुल दीक्षित समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।



------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed