फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Aadhar card fraud gang busted, four arrested, network in 13 states

Sambhal: आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा गैंग का 13 राज्यों में नेटवर्क, चार पकड़े.. इस तरह बदल कम कर देते थे उम्र

Tue, 08 Apr 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 01:13 AM IST
सार

बहजोई पुलिस ने आधार में फर्जी तरीके से संशोधन करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 राज्यों के 42 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और फर्जी पासपोर्ट बरामद हुए हैं। गिरोह पिछले डेढ़ साल से दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर आधार में उम्र बदलवाने का गोरखधंधा चला रहा था।

विज्ञापन
Sambhal: Aadhar card fraud gang busted, four arrested, network in 13 states
संभल में आधार कार्ड बनाने के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

बहजोई थाना पुलिस ने आधार कार्ड में फर्जी तरीके से संशोधन करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चार आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों के कब्जे से देश के 13 राज्यों के 42 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मिले हैं। इसके अलावा पासपाेर्ट व आधार में संशोधन करने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


इस गिरोह का खुलासा एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बहजोई स्थित कार्यालय में किया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बदायूं जिले के थाना उझानी अंतर्गत गांव अडौली निवासी आशीष, गांव बैनीनगला निवासी धर्मेंद, गांव निजामपुर निवासी रौनक व अमरोहा के नौगावां सादात अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती निवासी कासिम शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह पिछले डेढ़ वर्ष से यह काम कर रहे हैं। आरोपी आशीष दूसरे आरोपी रौनक के पास आधार कार्ड बनाने का कार्य करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कासिम से हुई। कासिम ने बताया कि वह ऐसे तरीके जानता है जिससे कि आधार कार्ड में उम्र को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए लोग काफी रुपये खर्च करते हैं। इसके बाद यह लोग गिरोह बनाकर काम करने लगे। फिंगर प्रिंट को स्कैनिंग कर बदल देते हैं। इसके लिए अधिकृत ऑपरेटर को प्रलोभन देकर यह काम किया जाता रहा। एसपी ने बताया कि दिसंबर 2024 से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के माध्यम से आधार कार्ड में बदलाव नहीं हुआ तो फर्जी पासपोर्ट बनाकर बदलाव करने का काम शुरू कर दिया।

20 से ज्यादा फर्जी पासपोर्ट बनाए गए। इसके बाद आधार कार्ड में बदलाव किए गए। एसपी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरोह के तार और खंगाले जा रहे हैं। जिससे अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा सके।

घर बैठे ही बन गया था पंचम का आधारकार्ड
एसपी ने बताया कि वैसे आधारकार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए व्यक्ति का मौके पर होना जरूरी होता है। वहीं, विनोद के मुताबिक पंचम सिंह के आधारकार्ड में संशोधन के लिए कहीं जाना नहीं पड़ा। गिरोह के सदस्यों की ओर से मशीन लाकर घर बैठे ही फर्जी तरीके से पूरी प्रक्रिया करते हुए डाटा वेश में संशोधन कर पंचम सिंह को संशोधित आधारकार्ड उपलब्ध करा दिया गया था। जानकारी में आया कि संशोधन आदि करने में वेंडरों को अधिक धनराशि भी नहीं देनी पड़ती है।

पंचम सिंह के आधार कार्ड संशोधन से पकड़ा गिरोह
एसपी ने बताया कि 2 मार्च को बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बहरौली निवासी चंद्रसैन ने थाने में शिकायत की थी कि विनोद कुमार ने उसके बेटे के नाम से फर्जी तरीके से ट्रैक्टर निकाला था। जब उसके बेटे की मौत हो गई तो फर्जी तरीके से बेच दिया। साथ ही यह भी बताया था कि आरोपी ने अपने पिता की आधार कार्ड में उम्र कम कराकर पीएमजेजेवाई पॉलिसी कराकर लाभ भी लिया है। पुलिस ने विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके पिता के दो आधार कार्ड मिले।

जिसमें एक आधार कार्ड में जन्म तिथि 1 जनवरी 1955 और दूसरे आधार कार्ड में 1 जुलाई 1976 दर्ज थी। छानबीन में पता करने पर सामने आया कि आरोपी ने अपने पिता की 21 वर्ष आयु कम कराई थी। जिससे वह पॉलिसी का लाभ ले सके। आरोपी ने बताया कि 50 वर्ष से आयु होने पर ही पीएमजेजेवाई का लाभ लिया जा सकता है। आरोपी से पूछताछ के बाद यह भी जानकारी सामने आई कि एक गिरोह आधार कार्ड में संशोधन कर रहा है।

पंचम सिंह के आधार कार्ड में पिता का नाम अब्दुल शफीक और मां नसरीन दर्ज किया गया
विनोद कुमार ने जो आधार कार्ड संशोधन कराया था। उसमें फर्जी जन्म प्रमाणपत्र लगाया था। जिसमें विनोद ने अपने पिता का पता राजस्थान दर्ज कराया था। जबकि पंचम सिंह के पिता का नाम अब्दुल शफीक और मां का नाम नसरीन दर्ज कराया गया था। यह संशोधन 28 जून 2024 को किया गया। इसी जन्म प्रमाणपत्र के माध्यम से आधार कार्ड में संशोधन किया गया।

फर्जी बीमा करने वाले गिरोह से ही जुड़े मिले इस गिरोह के तार 
विनोद के पिता पंचम सिंह का आधार कार्ड संशोधित कराकर पीएमजेजेवाई पॉलिसी कराई गई थी। जब पंचम सिंह की मौत हो गई तो पॉलिसी का लाभ भी लिया गया। रजपुरा थाना पुलिस ने जब फर्जी बीमा गिरोह को पकड़ा तो इसमें भी इस तरह के फर्जीवाड़े सामने आए थे। विनोद कुमार ने भी उसी तरह लाभ पाया है। यह गिरोह भी फर्जी तरीके से आधार कार्ड में संशोधन कर रहा था।

फर्जी तरीके से आधार कार्ड संशोधन करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इस गिरोह की जांच पड़ताल अभी जारी है। एएसपी अनुकृति शर्मा ने अपनी टीम के साथ छानबीन के बाद यह खुलासा किया है। पंचम सिंह के दो आधार कार्ड सामने आने के बाद यह कार्रवाई आगे बढ़ी। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी

ऐसे काम करता है गिरोह 
एसपी ने बताया कि गिरोह तीन तरीके से काम करता है। इसमें पहला है वेब डिजाइनर, दूसरा है वेंडर और तीसरा है रिटेलर। एसपी ने बताया कि इन तीनों ही तरीके से अलग-अलग जिम्मेदारी से गिरोह काम करता था।
वेब डिजाइनर - आधार कार्ड में बदलाव के लिए पोर्टल की डिजाइनिंग, फर्जी प्रपत्र तैयार कर कोडिंग इत्यादि की जाती थी। यह लोग आवश्यकतानुसार इस तरह के कोड वैंडर को बेचते थे।
वेंडर - वेब डिजाइनर द्वारा जो पोर्टल उपलब्ध कराए गए हैं। वह रिटेलर को बेचकर डेटा फीडिंग करवाना और डेटा प्राप्त कर आधार ऑपरेटर की आईडी को इस्तेमाल कर आधार में धोखाधड़ी से संशोधन करना है।
रिटेलर - वेंडर से खरीदे गए पोर्टल में जरूरतमंद आवेदकों से विवरण प्राप्त करना और उनका विवरण मय फिंगर प्रिंट फर्जी संशोधन के लिए वापस भेजना। संशोधित आधार कार्ड की पर्ची ग्राहक को भेजना।

यूआईडीएआई की ओर से किए बदलाव से फर्जी काम पर लगी रोक
एसपी ने बताया कि माह फरवरी में यूआईडीएआई की ओर से किए गए बदलाव के बाद गिरोह के सदस्यों की मुश्किल बढ़ी और आधारकार्ड में फर्जी संशोधन करने आदि काम पर काफी हद तक रोक लगी। आरोपियों बताया कि आधार को लेकर अपनी स्कैनिंग मशीन में बदलाव किया गया था और साफ्टवेयर में भी अपग्रेडेशन किया था। फर्जी तरीके से आधारकार्ड में संशोधन करने से जुड़े सभी बिंदुओं पर जिला स्तर से यूआईडीएआई को सूचना दी जाएगी। एसपी ने बताया कि यूआईडीएआई को सूचना देने के बाद भी फर्जी तरीके से आधारकार्ड संशोधन आदि कार्य करने में काफी हद तक रोक लग सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed