फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four injured in a fight over opening a door towards the road

Sambhal News: रास्ते की तरफ दरवाजा निकालने को लेकर मारपीट, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Four injured in a fight over opening a door towards the road
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव सैमला करनपुर में रास्ते में दरवाजा निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जम कर मारपीट की। लाठी-डंडे चले। सिर में डंडा लगने से दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव सैमला करनपुर में देवेंद्र कुमार रास्ते में अपने मकान का दरवाजा निकाल रहे थे। तभी बृजेश कुमार ने आपत्ति जाहिर करते हुए रास्ते में दरवाजा निकालने से मना किया। देखते ही देखते दोनों तरफ से गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से बृजेश कुमार और उसकी बहन सुषमा कुमारी तथा दूसरे पक्ष से देवेंद्र सिंह और उसकी पत्नी खुशबू घायल हो गए। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया दोनों तरफ से तहरीर ले ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed