{"_id":"65567a7218c3b4f92d09e787","slug":"four-criminals-arrested-while-planning-robbery-one-absconding-from-the-spot-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-4352-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डकैती की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, एक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डकैती की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, एक मौके से फरार
Fri, 17 Nov 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बनियाठेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रात में खेडाखास तिराहे से डकैती की योजना बनाते चार बदमाशों को पकड़ लिया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे, चाकू, महिंद्रा गाड़ी बरामद की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। संभल मार्ग पर गांव खेड़ाखास तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान उन्हें एक संदिग्ध गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी को रुकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने गाड़ी रोक ली और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने चार आरोपी मौके पर ही पकड़ लिए, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन दो तमंचे, सात कारतूस, दो चाकू बरामद किए।
गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे दो रस्से, एक हथौड़ा, एक छैनी, एक रॉड स्टील की शोकरनुमा, दिल्ली नंबर की बुलेरो गाड़ी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फैजान निवासी गांव गुमथल, शादाब निवासी गांव समसपुर थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़, शाहरूख खान निवासी ग्राम बड़ा गांव थाना सैफनी जिला रामपुर, जीशान निवासी मोहल्ला मुरारी नगर थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर बताए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी डकैती की वारदात की फिराक में थे। चारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जिला बुलंदशहर निवासी जीशान पर पहले से ही मारपीट गाली गलौज के मामले में थाना खुर्जागेट में रिपोर्ट दर्ज है।