{"_id":"69484a2fca2da2aef30f27e7","slug":"football-bahjoi-in-sub-junior-chandausi-winner-in-junior-sambhal-news-c-204-1-chn1001-125389-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : सब जूनियर में बहजोई, जूनियर में चंदौसी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : सब जूनियर में बहजोई, जूनियर में चंदौसी विजेता
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। युवा कल्याण विभाग के ओर से एसएम इंटर कॉलेज में चल रही विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न खेलों का आयोजन कराया गया।
इसमें पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि खेलों में प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। फुटबॉल के सब जूनियर वर्ग में बहजोई टीम और जूनियर वर्ग में चंदौसी की ब्लैक रॉकर्स टीम विजेता रही।
रविवार को एसएम इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन बैडमिंटन, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो और जैबलिन थ्रो आदि खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के फुटबॉल सब - जूनियर वर्ग में बहजोई टीम और जूनियर वर्ग में चंदौसी की ब्लैक रॉकर्स टीम विजेता रही।
बैडमिंटन सब-जूनियर महिला वर्ग में पूजा और सीनियर महिला वर्ग में कल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सीनियर पुरुष वर्ग में कपिल विजेता रहे, जबकि सीनियर पुरुष डबल्स में अभिजीत व केशव ने पहला स्थान हासिल किया। सब-जूनियर वर्ग डिस्कस थ्रो में दलवीर व हाई जंप में मोहित प्रथम रहे।
विज्ञापन
जूनियर पुरुष वर्ग के जैबलिन थ्रो में अतुल कुमार, हाई जंप में प्रशांत कुमार और डिस्कस थ्रो में रोहित शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग के डिस्कस थ्रो में अजय, हाई जंप में नितिन कुमार और जैबलिन थ्रो में भारत विजेता रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कपूर, जिला ओलंपिक संघ के सचिव आशु शर्मा आदि की तरफ से मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गौरव मिश्रा, एकांश गुप्ता, अशोक कुमार पाठक, प्रफुल्ल गुप्ता, विनीत सिद्धू, चित्रवीर सिंह, गोविंद नकुल गुर्जर, अजय गिल, शिवम, नादिर राजा आदि मौजूद रहे।