{"_id":"56fc21a34f1c1b227ef00484","slug":"food-security-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को अनाज नहीं मिला तो प्रधान और डीलर पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को अनाज नहीं मिला तो प्रधान और डीलर पर कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिनियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली और संभल में बुधवार को राशन वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने प्रधानों और राशन डीलरों से सीधा संवाद किया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अगर गरीबों को उनका हक न मिला तो प्रधानों और राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
संभल मंडी समिति में नगर क्षेत्र सिरसी और संभल के साथ-साथ संभल ब्लाक के कोटेदार और प्रधान आए जबकि असमोली में असमोली विकास खंड की ग्राम पंचायतों के प्रधानों और राशन डीलरों ने अपने मुद्दे उठाए। कार्यशाला के दौरान प्रधानों और राशन डीलरों के बीच हिस्सेदारी का संघर्ष सामने आया।
शिकायतों में उनकी आपसी खींचतान साफ नजर आ रही थी। कई नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने कोटेदारों पर तवज्जो न देने का आरोप लगाया। वहीं कोटेदारों ने कहा कि कुछ ग्राम प्रधान उनसे हिस्सा मांग रहे हैं। कोटेदारों ने सवाल किया उपभोक्ताओं को राशन बांटें या फिर प्रधान को हिस्सा दें?
विज्ञापन
इस तरह के मामले आने पर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि अगर कोटेदार मनमानी करे तो उसके खिलाफ खुली बैठक में प्रस्ताव लाएं और नया कोटेदार नियुक्त करें। यदि प्रधान मनमानी करते हैं उनके खिलाफ जांच होगी और प्रधान के अधिकार सीज किए जाएंगे। कार्यशाला में एसडीएम जेबी सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी संजय पांडेय, एआरओ अश्वनी मिश्रा ने भाग लिया।