फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   flag fell down on road

भाजपाई आगे बढ़ गए, सड़क पर पड़ा रहा तिरंगा 

Tue, 23 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Tue, 23 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
flag fell down on road
संभल के सरायतरीन से तिरंगा रैली निकलने के बाद सड़क पर तिरंगा।

विज्ञापन

सरायतरीन में भाजपा की तिरंगा यात्रा में सोमवार को तिरंगा झंडा पीछे छूट गया। जोश से भरे भाजपाई आगे निकल गए। किसी ने मुड़कर नहीं देखा और तिरंगा सड़क पर पड़ा रह गया। तिरंगे के अपमान की चर्चा शहर की राजनीति में दोपहर से ही बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने तिरंगे के अपमान से पल्ला झाड़ लिया है।

वैसे तिरंगा यात्रा में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बाइकों पर सवार सैकडों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए देश-भक्ति के गीतों के संग आगे बढ़ रहे थे। सरायतरीन के बीडी इंटर कालेज से तिरंगा यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी करीब पचास मीटर दूरी पर एक बाइक में लगा तिरंगा झंडा उड़ा और सड़क पर पीछे जा गिरा। इसके बाद कई बाइकों पर सवार भाजपाई तिरंगे से होकर आगे को निकल गए लेकिन भीड़ में किसी की नजर नहीं पड़ी। यह झंडा मीडिया की नजर में भी तब आया जब भाजपा का काफिला आगे बढ़ चुका था। देर शाम भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि भाजपा 16 अगस्त से तिरंगे    को लेकर यात्रा निकाल रही है।  देश में शहीदों का सम्मान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं तिरंगे का अपमान नहीं हुआ। ऐसा लगता है कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विरोधी साजिश कर रहे हैं। इसी साजिश के तहत झंडा सड़क पर फेंका गया है। यदि भाजपा कार्यकर्ता की गाड़ी से झंडा उड़ता तो कार्यकर्ता तुरंत रुक कर उसे उठा ही लेता क्योकि कार्यकर्ता तिरंगे के सम्मान के बारे में पूरी तरह से वाकिफ हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed