फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five villages are on the target of the Electricity Corporation for arrears of Rs 2 crore

Sambhal News: दो करोड़ बकाया में पांच गांव विद्युत निगम के निशाने पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Five villages are on the target of the Electricity Corporation for arrears of Rs 2 crore
बहजोई। बकाया बिल की वसूली के लिए बहजोई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पांच गांव अब विद्युत निगम के अधिकारियों के रडार पर हैं। इन पांच गांवों के ढाई सौ से अधिक उपभोक्ताओं पर करीब दो करोड़ रुपये की बकाया बिल की धनराशि है। इसको लेकर निगम अब सख्ती बरते हुए आरसी जानी करने व कनेक्शन काटने की तैयारी में है। जरूरत पड़ने पर पूरे मामले में एफआईआर भी हो कराई जा सकती है।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत, बहजोई अखिलेश कुमार ने बताया कि उपकेंद्र से जुड़े पांच गांवों में आनंदपुर, कनेटा, लहरावन, चितनपुर व रायपुर कलां हैं। उन्होंने बताया कि इन पांच गांवों में करीब 50 हजार रुपये की बकाया बिल राशि के हिसाब से 271 विद्युत उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर 1.85 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि है। इनमें गांव आनंदपुर के 23 उपभोक्ताओं पर 12.60 लाख रुपये समेत कनेटा के 36 उपभोक्ताओं पर 25.18 लाख, लहरावन के 83 उपभोक्ताओं पर 54.18 लाख, चितनपुर के 51 उपभोक्ताओं पर 43.72 लाख व रायपुर कलां के 78 उपभोक्ताओं पर 50.19 लाख रुपये विद्युत बकाया बिल के हैं।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि इन विद्युत बिल के बकायेदारों से आरसी जारी कराकर विद्युत बिल की वसूली की जाएगी। वहीं, इन बकायेदारों से बकाया बिल की वसूली के लिए विजिलेंस व स्थानीय पुलिस की सहायता लेकर कनेक्शन काटे जाएंगे। वहीं, जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed