फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   First day will be celebrated as cleanliness day in schools

Sambhal News: विद्यालयों में स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा पहला दिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
First day will be celebrated as cleanliness day in schools
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश के बाद पहला दिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अभियान में शिक्षकों के साथ छात्र भी शामिल होंगे। इसके बाद सभी मिलकर विद्यालय को निपुण बनाने का संकल्प लेंगे। अधिकांश विद्यालयों में सफाई कर्मी न होने पर यह समस्या आती थी। शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जाएगा।
अभी परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्म कालीन अवकाश चल रहा है। ग्रीष्म कालीन अवकाश खत्म होने पर तीन जुलाई को सभी 1261 परिषदीय विद्यालय खुल जाएंगे। अवकाश के समय विद्यालय बंद होने से परिसर में घास फूंस व अन्य गंदगी रहती है। विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं है। ऐसे में प्रधानाचार्यों को विद्यालयों की सफाई कराने में दिक्कत आती है। बार-बार कहने पर भी गांव प्रधान ध्यान नहीं देते हैं। बार-बार चक्कर लगवाने के बाद भी सफाईकर्मी को नहीं भेजते हैं। इसको देखते हुए शासन ने पहला दिन विद्यालयों में स्वच्छता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पहले दिन साफ-सफाई का दौर चलेगा। सफाईकर्मियों से विद्यालयों की सफाई कराई जाएगी। यदि किसी विद्यालय में ज्यादा घास-फूंस अथवा गंदगी है, तो वहां शिक्षक विद्यालय फंड से भी खर्च करके सफाई करा सकते हैं।
विज्ञापन

योग दिवस पर अधिकांश विद्यालयों में हो चुकी सफाई
शासन ने परिषदीय विद्यालयों में 21 जून को विश्व योग दिवस पर योग कराने के निर्देश दिए। कुछ विद्यालयों में साप्ताहिक शिविर भी लगाए गए थे। योग दिवस पर कार्यक्रम को लेकर कुछ विद्यालयों में साफ सफाई भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ग्रीष्म अवकाश के बाद तीन जुलाई को परिषदीय विद्यालय खुलेंगे। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। विद्यालयों मेें पहला दिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। -अरुण कुमार, एबीएसए बनियाखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article