{"_id":"622501c3ec3ed833854fc715","slug":"fire-broke-out-while-welding-in-scooty-s-stand-chandausi-news-mbd420816099","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी के स्टैंड में वेल्डिंग करते समय लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी के स्टैंड में वेल्डिंग करते समय लगी आग
विज्ञापन
चंदौसी के बहजोई बस स्टैंड के पास जलती स्कूटी।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बहजोई बस स्टैंड के पास स्कूटी में वेल्डिंग करते समय आग लग गई। घटना से अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। आसपास के लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी में लगी आग पर काबू पाया। घटना की सूचना के बाद भी अग्निशमन मौके पर नहीं पहुंची।
प्रगति विहार कालोनी निवासी राहुल सिंह ने अपनी स्कूटी की सर्विस कराने बहजोई रोड पर सीओ कार्यालय के पास स्थित वाहन मिस्त्री की दुकान पर पहुंचे। स्कूटी की सर्विस करने के दौरान मिस्त्री पप्पू ने स्कूटी का साइड स्टैंड टूटा होने पर वेल्डिंग करने की बात कही। इसके बाद दोनों वेल्डिंग कराने बहजोई बस स्टैंड के पास दुकान पर पहुंचे। वेल्डिंग मिस्त्री राकेश ने स्कूटी से प्लास्टिक उतारने की बात कही। मगर स्कूटी स्वामी राहुल ने ऐसे ही वेल्डिंग करने को कहा। जब मिस्त्री ने स्कूटी का स्टैंड सही करने को वेल्डिंग करने शुरू किया तो स्कूटी में आग लग गई और वह धू धूकर जलने लगी। घटना से आसपास अफरा-तफरा का माहौल हो गया।
आसपास के लोगों ने स्कूटी में लगी आग बुझाने को पानी डालना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने अग्निशमन के सीयूजी नंबर फोन किया, मगर नंबर नहीं मिल सका। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक स्कूटी जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
बहजोई में स्कूटी में लगने की मिली थी सूचना
चंदौसी। स्कूटी में आग लगने पर स्कूटी स्वामी व आसपास के लोगों ने अग्निशमन के सीयूजी नंबर पर फोन किया। मगर नंबर नहीं मिल सका। इसके बाद अग्निशमन अधिकारी के निजी मोबाइल नंबर पर फोन कर जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी खुशनूद खां ने बताया कि प्राइवेट नंबर पर फोन आया था, जिसमें बहजोई में स्कूटी में आग लगने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद बहजोई अग्निशमन को घटना की जानकारी से अवगत कराया। बहजोई में दमकल की गाड़ी घूमती रही, मगर घटनास्थल नहीं मिल सका।