फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fire broke out in the jeans factory, the victim gave a complaint of setting fire after theft

जींस कारखाने में लगी आग, पीड़ित ने चोरी के बाद आग लगाने की दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
fire broke out in the jeans factory, the victim gave a complaint of setting fire after theft
संभल। मोहल्ला हातिम सराय में बुधवार की रात जींस के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों और धुआं उठता देखा तो घटना की जानकारी हुई। यूपी 112 के साथ ही दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू किया। इसमें पीड़ित का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित के अनुसार जीने का ताला टूटा मिला है। अंदेशा है कि किसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और बाद में आग लगा दी।
विज्ञापन

मोहल्ला नवाबपुरा निवासी सूफियान का घर के पास ही जींस का कारखाना है। बुधवार की रात करीब दो बजे जींस के कारखाने से धुआं उठने की जानकारी पड़ोसियों ने सूफियान को दी। सूफियान मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें उठ रहीं थीं और धुआं निकल रहा था। आसपास के कुछ लोग आग बुझाने के प्रयास में थे, लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। इस बीच सूचना मिलने पर यूपी 112 पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सूफियान ने बताया कि दस लाख रुपये के सामान के साथ पांच लाख रुपये कीमत की मशीन जल गई है। दोनों मिलाकर 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित का कहना है कि कारखाने के जीने का ताला टूटा मिला है। पीड़ित ने अंदेशा जताया है कि उनके कारखाने में चोरी की गई है। इसके बाद आग लगाई है। इसी क्रम में नखासा थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed