फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   FIR filed against 30 unknown persons including MLA's son

Sambhal News: विधायक पुत्र समेत 30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against 30 unknown persons including MLA's son

विज्ञापन
धनारी।
बिना अनुमति अहीर रेजिमेंट को लेकर गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव में लगाए जा रहे बोर्ड और विभिन्न आयोजन करने में रजपुरा के बाद थाना धनारी में गुन्नौर में भी सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव के पुत्र समेत 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा में चार अप्रैल को अहीर रेजिमेंट के संबंध में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कांस्टेबल प्रशांत के द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस रैली का आयोजन बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के किया गया और इसमें गुन्नौर के सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव के द्वारा फीता काटकर बोर्ड का अनावरण किया गया। रैली और अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नियमों के उल्लंघन के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत पुलिस ने अखिलेश यादव और 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक बाबूराम गौतम ने बताया कि कांस्टेबल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें अखिलेश यादव के अलावा 30 से अधिक अज्ञात शामिल हैं। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed